फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार, फंदे से लटकती मिली थी लाश

Thu, 23 Jun 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व उसकी मां किसमती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के माधोपुर में मंगलवार को विवाहिता गुड़िया (22) की मौत मामले में आरोपी पति राहुल और सास किसमती को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस ने गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव निवासी गुड़िया की शादी दो साल पहले माधोपुर न्यू कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह था। गुड़िया का नौ महीने का एक बेटा है। पति राहुल बाहर रहकर मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही घर लौटा है।

मंगलवार सुबह सात बजे राहुल ने पड़ोसियों को बताया कि गुड़िया ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व उसकी मां किसमती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें