फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कैलाश होटल के संचालक ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, सुसाइड नोट भी मिला

Tue, 17 Nov 2020 09:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कैलाश होटल के संचालक व प्रापर्टी डीलर संजय मल्ल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में जैमिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 525 में रहने वाले कैलाश होटल के संचालक व प्रापर्टी डीलर संजय मल्ल (45) का शव मंगलवार को पंखे से लटका मिला। संजय के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। इसमें चचेरी चाची अनामिका मल्ल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


करोड़ों रुपये हड़पने के साथ ही उत्पीड़न के भी आरोप हैं। मृतक के भाई की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अनामिका, राजू मल्ल और राजकिशोर मल्ल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अनामिका व उसके पति राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मऊ के मधुबन के रहने वाले संजय मल्ल का गोरखपुर के रामजानकी नगर में अपना मकान था। इसके बावजूद एक वर्ष पहले शहर के जैमिनी अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लिया था। संजय धर्मशाला के पास कैलाश होटल को किराए पर लेकर उसका संचालन और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

दो दिन से वह रामजानकी नगर स्थित अपने आवास पर नहीं गए थे। घरवालों ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार के लोग संजय की तलाश में जुट गए। इसी दौरान जैमिनी अपार्टमेंट में किराए पर कमरा लिए जाने की जानकारी मिली, फिर चाचा और भाई फ्लैट पर पहुंचे। यहां कमरा अंदर से बंद था। इसपर सोसायटी के लोगों को बुलाया गया।

जब यह पुष्ट हो गया कि संजय ही कमरे में रहते हैं तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजे को तोड़ा गया। परिवार के लोग घर के अंदर गए तो संजय का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला।

होटल संचालक के आत्महत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर गुलरिहा रवि राय भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया गया। बाद में मृतक के भाई प्रमोद ने तहरीर देकर चचेरी चाची अनामिका, उनके पति राजू और देवर राजकिशोर मल्ल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें