प्रिंस ने ही अपने दो साथियों शिवप्रताप और अरविंद के साथ आठ जून की रात नरौली ईंट भट्ठे पर जाकर रंगदारी मांगी थी और रुपये ना देने पर भट्ठा मालिक के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए वहां पर हवाई फायर किया और भट्ठे पर खड़ी जेसीबी, बाइक व अन्य सामानों को तोड़ा था। इस मामले में सहजनवां थाने में केस दर्ज किया गया था।
गोरखपुर के अलावा, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया में दर्ज हैं 22 मुकदमे
प्रिंस पांडेय पर गोरखपुर के अलावा, बस्ती, संतकबीरनगर और देवरिया में पहले से 22 मुकदमे दर्ज है। संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाने में 2008 में हत्या की कोशिश, 7सीएलए, 2020 में उसी थाने में आर्म्स एक्ट, खजनी में 2008 में लूट, गगहा में उसी साल लूट, सहजनवां में लूट, 2009 में सहजनवां थाने में गुंडा एक्ट, 2010 में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, 2011 में सहजनवां थाने में हत्या की कोशिश, 2012 में आर्म्स एक्ट, 2014 में बस्ती के मुंडेरवा थाने में लूट, 2015 में इसी थाने में लूट, बस्ती के कप्तानगंज थाने में लूट और आपराधिक साजिश, संतकबीरनगर के महुली थाने में 2015 में लूट, आपराधिक साजिश, शाहपुर थाने में हत्या, 2017 में फिर शाहपुर थाने में लूट, देवरिया के गौरीबाजार थाने में 2014 में गैंगस्टर एक्ट, गौरीबाजार थाने में 2013 में लूट, इसी थाने में हत्या की कोशिश, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, 2020 में देवरिया के भलुवनी थाने में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।