फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर चंदन के पैर में लगी गोली, दो साथी मौके से फरार

Tue, 01 Jun 2021 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कैंट इलाके के कार्मल रोड पर हुई मुठभेड़। तमंचा, कारतूस, पिस्टल का खोखा बरामद, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल बदमाश।
 
विज्ञापन
बदमाश चंदन से अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के कार्मल रोड पर सोमवार की रात 10.30 बजे के करीब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली के जवाबी कार्रवाई में कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर चंदन चौहान (30) को पैर में गोली लगी है। वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। मौके से 9 एमएम का खोखा भी मिला है।

एसपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, जगरनाथपुर निवासी चंदन चौहान पर लूट, नकबजनी के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली इलाके से चंदन अपने दो साथियों के साथ बाइक से वारदात करने के फिराक में निकला था। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन वह भागने लगा। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत ही कैंट पुलिस और आला अफसरों को दी। कैंट इंस्पेक्टर, जटेपुर चौकी इंचार्ज इत्यानंद फोर्स के साथ घेराबंदी करने लगे। इस दौरान कार्मल रोड पर खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली से चंदन चौहान घायल हो गया और वहीं पर गिर गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें