फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में प्रॉपर्टी डिलर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 21 Sep 2020 09:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के पॉश इलाकों में से एक कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर में फिल्मी अंदाज में सोमवार को अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत फैला दी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव (28) के पेट में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने भी तमंचे से फायर किया और तमंचे की पाइप फटने की वजह से उसका हाथ जख्मी हो गया।
विज्ञापन


गोलियों की तड़तड़ाहट से दुकानदार सहम गए। तमाम व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। ऐसा लगा कि गैंगवार हो गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कैंट सुमित शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को दो जगहों से छह खोखे मिले हैं। एक लावारिस बाइक भी मिली है, जो दरोगा के नाम से है। पुलिस ने इस मामले में दरोगा के रिश्तेदार समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। उधर, घटना एक दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


 

लगातार हो रही हैं घटनाएं

शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर में मां-बेटी को गोली मारने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ‘छोटी राजधानी’ में दूसरे दिन अंधाधुंध फायरिंग करके कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विशुनपुरा गांव की ओर से एक कार और चार बाइक पर दस से बारह की संख्या में लोग आ रहे थे। बाइक सवार कार का पीछा कर रहे थे। विशुनपुर गांव के मोड़ के पास (कूड़ाघाट) बाइक सवारों ने ओवरटेक करके कार को रोक लिया।

कार के रुकते ही एक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने डंडे से कार के शीशे पर प्रहार कर दिया। कार का शीशा नहीं टूटा तो उसने ईंट से मारा। इसके बाद कार सवारों ने बाइक वाले को कुचलने की नीयत से कार आगे बढ़ा दी। इससे घबराए बाइक सवारों ने फायरिंग झोंक दी।

इस दौरान कार एक पुलिया में टकरा गई, जिससे उसका बंफर टूट गया। खुद को घिरा देख कार सवार ने भी फायरिंग शुरू कर दी। छह सात राउंड फायरिंग होने से अफरा तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि कार सवारों की फायरिंग के बाद बाइक सवार भागने लगे। आपाधापी में एक बाइक वहीं पर रह गई।

 
विज्ञापन

तमंचे से फायर करते समय फटा पाइप

इसके बाद कार सवारों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। तीन बाइक सवार आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट की तरफ मुड़ गए जबकि कुछ सीधे भागने लगे थे। इस बीच कार सवारों ने पीछा करने के साथ ही अपने साथियों को बुला लिया था। पीछा करते हुए कार सवार आरकेवीके के आगे पहुंचे थे कि बाइक पर सवार जितेंद्र लड़खड़ा कर गिर गए।

इसके बाद कार सवार के साथियों ने जितेंद्र को घेर लिया और मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने तमंचे से फायर किया और पाइप फटने से उसका हाथ जख्मी हो गया। इसी दौरान कार सवारों में किसी ने जितेंद्र के पेट में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जितेंद्र के कुछ साथी वहां से तमंचा लेकर फरार हो गए।

इस घटना से मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट क्षेत्र में दहशत फैल गई। जो लोग खरीदारी करने निकले थे, वे भाग खड़े हुए। तमाम दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। ऐसा लगा कि गैंगवार हो गया है। और फिर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि कैंट इलाके में युवक को गोली लगी है। मौके से एक लावारिस हाल में बाइक बरामद हुई है। जितेंद्र अपने साथी के साथ जा रहा था जिस समय वारदात हुई है। दो लोगों का नाम सामने आया है, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। दो टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें