फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसटीएफ ने मुठभेड़ में परवेज अहमद को किया ढेर, एक लाख का इनामी था बदमाश

Mon, 07 Jun 2021 03:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अंबेडरकरनगर जिले के रहने वाले बदमाश परवेज पर घोषित था एक लाख का इनाम। चिउटहा पुल के पास एसटीएफ ने की कार्रवाई, बदमाश ने भी की थी फायरिंग, पिस्टल मिला। रंगदारी वसूलने के लिए जा रहा था अंबेडकरनगर, गोरखपुर में किसी करीब से मिलने के आया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर का एक लाख का इनामी बदमाश, शार्प शूटर परवेज (42), जिले के चिउटहा पुल के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे एसटीएफ (गोरखपुर इकाई) से मुठभेड़ में मारा गया। परवेज, अंबेडकरनगर के माफिया खान मुबारक गैैंग का सक्रिय सदस्य था। मुठभेड़ के दौरान परवेज ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, लेकिन जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया।

विज्ञापन


परवेज का एक साथी भाग निकला। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। परवेज के खिलाफ अंबेडकरनगर के अलीगंज और हंसवर में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पत्नी समेत अंबेडकरनगर के बसपा नेता जुगराम मेंहदी और उनके स्टाफ की हत्या में भी वांछित था।

 एसटीएफ गोरखपुर इकाई के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही व प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी बदमाश परवेज महराजगंज की तरफ से गोरखपुर आ रहा है। इसके बाद अंबेडकरनगर जाएगा। परवेज ने अंबेडकरनगर के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। वसूली करने एक साथी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना आला अफसरों को देने के बाद डिप्टी एसपी व प्रभारी निरीक्षक टीम लेकर चिउटहा पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी। बाइक से आ रहे परवेज को टीम ने रोका तो उसने फायरिंग की और कुदरिया बंधे की तरफ भागा। एसटीएफ की टीम ने पीछा किया। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में परवेज के सीने और पैर में गोली लग गई तो वह जमीन पर गिर गया। इस बीच बाइक चला रहा बदमाश फरार हो गया। परवेज को जंगलकौड़िया सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामले की खबर मिलते ही मौके पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाश के पास से .32 बोर व नाइन एमएम की एक-एक पिस्टल, आठ कारतूस, 500 रुपये और एक बैग मिला है। बैग में जरूरत का सामान था।

एक साल से थी तलाश, गोरखपुर में हत्या की ली थी सुपारी
अंबेडकरनगर के अलीगंज टांडा थाना क्षेत्र के मकदूमनगर निवासी शूटर परवेज को एसटीएफ और पुलिस एक साल से तलाश थी। चर्चा है कि उसने गोरखपुर में किसी की हत्या करने की सुपारी ली थी। इसके बाद एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने परवेज की तलाश शुरू की थी। अंबेडकरनगर की क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में छापा मार रही थी। कई करीबियों को जेल भेजा गया था।

नेपाल से वसूली का सिंडिकेट चला रहा था
आतंक का पर्याय बन चुका परवेज अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों के व्यापारियों से वसूली करता था। वह एसटीएफ के निशाने पर था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह नेपाल से महराजगंज आया, फिर गोरखपुर पहुंचा था। गोरखपुर में किसी करीबी से मुलाकात करने के बाद उसे अंबेडकरनगर जाना था, लेकिन सूचना मिलने पर एसटीएफ ने चिउटहा पुल के पास घेरकर ढेर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें