फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लापरवाही पर गोला इंस्पेक्टर संतोष निलंबित, सुबोध को दी गई थानेदारी

Sat, 03 Jul 2021 08:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले में ऑपरेशन-15 की सबसे कम कार्रवाई गोला में, एसएसपी के चेतावनी के बाद भी नहीं आई तेजी तो गिरी गाज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में जिले बदमाशों पर कार्रवाई और उनकी गतिविधियों को जानने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन-15 में लापरवाही पर गोला थानेदार संतोष को एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने शुक्रवार की रात में निलंबित कर दिया। उनकी जगह पर पुलिस लाइंस में रहे सुबोध को नया थानेदार बनाया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाशों पर कार्रवाई ना करने के साथ ही एक प्राइवेट शख्स के जरिये काम कराने का भी आरोप थानेदार संतोष पर था। इसकी जानकारी होने के बाद एसएसपी ने नाराजगी भी जाहिर की थी लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं आया। काम और व्यवहार में सुधार ना होने पर एसएसपी ने संतोष को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया है।

 जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन-15  के तहत बीते 15 सालों में चोरी, लूट, हत्या, डकैती जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके बदमाशों का नए सिरे से डोजियर तैयार किया जा रहा है। बदमाशों के वर्तमान कामकाज की पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूरे जिले में एसएसपी के आदेश पर इसे ऑपरेशन-15 नाम देकर तेजी से काम किया जा रहा है। लेकिन इस अभियान में गोला सबसे पीछे था। बदमाशों पर कार्रवाई की जगह थानेदार दूसरे कामों में व्यस्त पाए जा रहे थे।
विज्ञापन


समय-समय पर एसएसपी ने चेताया मगर सुधार ना होने पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि ऑपरेशन-15 के तहत बदमाशों के सत्यापन और उनका डोजियर तैयार करने में गोला थानेदार संतोष सबसे पीछे थे। इसके अलावा भी कई शिकायतें आईं थीं। निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें