फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी और नाती की गला रेतकर हुई थी हत्या, बहन बोली- भाई ने मारा है मां और इकलौते बेटे को

Fri, 16 Oct 2020 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में गुरुवार को घर के कमरे में ही रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदा (62) और उनके नाती नैतिक (14) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरी हत्या में मृतका की बेटी सोनी ने मां और अपने बेटे की हत्या का आरोप भाई विशाल पर लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कमरे में खून का जमा होना और बेटे का मोबाइल बंद कर फरार होने जैसे कई साक्ष्य हैं जिससे पुलिस के शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति की ओर जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल शाम सात बजे के करीब वीरेंद्र सिंह जब घर में गए तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। पड़ोसी को भी उनके चीखने से ही पता चला कि घर में कोई अनहोनी हुई है। इतना ही नहीं हत्या दोपहर में ही हो गई थी और वीरेंद्र जब शाम को अंदर गए और शव देखकर घबराने लगे तो बात पड़ोसी के साथ ही पुलिस तक पहुंच सकी।

जानकारी के मुताबिक, नैतिक के गले पर चोट के निशान होने के अलावा शरीर पर अन्य जगह पर गहरा घाव था। इसी तरह चंदा के शरीर पर भी कई जगह घाव के निशान दिखे थे। कमरे में दोनों अकेले थे। उस कमरे में किसी का आना जाना नहीं था मगर घर में किसी की हत्या हो वह भी चाकू से गोदकर और किसी को भनक तक ना लग सके यह आसानी से किसी के भी गले नहीं उतर रहा। वह भी तब जब बाहर वीरेंद्र सिंह खुद मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि दोपहर दो से तीन बजे के बीच नानी और नाती की हत्या कर दी गई थी। पूर्व में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आने पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बहू रचना को हिरासत में ले लिया। रचना के पति विशाल की तलाश में जुट गई। उधर मृतका की बेटी सोनी को साथ लेकर पुलिस थाने चली गई। वह भाई पर ही हत्या का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें