गोरखपुर कोतवाली इलाके में स्थित हट्ठी माई मंदिर से मंगलवार रात चोर सोने का मुकुट चुरा ले गए। साथ ही दानपात्र से नकदी भी ले गए। डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रबंधक दुर्गेश सैनी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुजारी रात में पुजारी मंदिर से घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो सोने का मुकुट और दानपात्र से नकदी गायब था। जिस मंदिर में चोरी हुई है, वहीं पर पुलिस की पिकेट भी लगती है।
इसके बाद भी घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।