फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों का आतंक: यहां कोचिंग आने से भी डरने लगीं हैं छात्राएं, शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो की सक्रियता पर उठे सवाल

Thu, 18 Mar 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • फब्तियां कसने की शिकायत से परेशान कोचिंग संचालक ने दी तहरीर
  • थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोचिंग, फिर भी शोहदों में डर नहीं

 
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सहजनवां थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोचिंग में छात्राओं का आना जाना दूभर हो गया है। हालात यह है कि छात्राएं जब भी कोचिंग पढ़ने आती हैं, वहां पर शोहदों का जमावड़ा रहता है। ये आते जाते छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, कई अश्लील हरकत तक करने से नहीं हिचकते है। यह हाल तब है जब थाने में दो शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो सेल में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी है। परेशान कोचिंग संचालक ने बुधवार को सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
थाने में तहरीर देकर संचालक ने बताया है कि कोचिंग के पास शोहदे खड़े रहते हैं। जब छात्राओं का बैच होता है तब शोहदे तेज रफ्तार गाड़ियों से इधर-उधर मंडराने लगते हैं और फब्तियां कसते हैं। छात्राओं के आने पर कई बार अश्लील हरकत भी कर देते हैं। जब भी कोचिंग का कोई छात्र या कर्मचारी मना करता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


संचालक ने कार्रवाई की मांग की है। संचालक का कहना है कि कोचिंग में इसकी वजह से अब छात्राएं आने से डरने लगी हैं। पढ़ाई करनी होती है इस वजह से कई बार हम लोग बाहर खड़े होते हैं तब छात्राएं आ पाती हैं लेकिन शोहदे नहीं डरते।

कोचिंग, कॉलेज और प्रमुख बाजार में छात्राएं, महिलाएं सुरक्षित आ-जा सकें इसके लिए ही शेरनी दस्ता और  एंटी रोमियो की टीम हर थाने में है। उनको अलग से गाड़ियां उपलब्ध कराई गईं हैं और उनकी जिम्मेदारी होती है कि वे इलाके में भ्रमण करती रहें ताकि छेड़खानी जैसी घटना न होने पाए।

थाने में दो शेरनी दस्ता है तो एक एंटी रोमियो दस्ता भी क्रियाशील है। लेकिन इन सबके बीच थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही छात्राएं महफूज महसूस नहीं कर रहीं हैं। ऐसे में इस सेल के काम पर सवाल उठना लाजिमी है। अब तहरीर आने के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सहजनवां एसओ संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें