फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर के पास गजनवी की तारीफ : पानीपत से मौलाना गिरफ्तार, डेढ़ साल पहले बनाया था वीडियो, अब हुआ वायरल

Thu, 18 Mar 2021 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
मौलाना इरशाद राशिद । - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से कुछ दूर समुद्र तट पर विवादित वीडियो बनाने वाले मौलाना इरशाद राशिद को बुधवार की सुबह चार बजे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी किला थाना पुलिस को दी और सुबह पांच बजे उन्हें थाना किला लेकर गए। जहां से मौलाना को लेकर गिरी सोमनाथ के लिए रवाना हो गए। मई 2019 में बनाया गया वीडियो वायरल होने पर गुजरात के जिले गिरी सोमनाथ के थाने प्रभास पाटन में मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


कुटानी रोड स्थित न्यू दलबीर नगर निवासी मौलाना आस मोहम्मद ने बताया कि मौलाना इरशाद राशिद पिछले 15 साल से पानीपत न्यू दलबीर नगर में रहता था। वह जामिअर्तुरशीद मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है। वह गत चार मई 2019 को गुजरात में घुमने गया था। गुजरात के समुद्र तट पर खड़े होकर एक विवादित बयान देते हुए वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की थी। वीडियो में वह सोमनाथ मंदिर से कुछ दूर समुद्र के किनारे मोहम्मद गजनवी की तारीफ करता दिखा था।

विज्ञापन

                                   इसी मदरसे में मौलाना इरशाद राशिद पढ़ाता है।

डेढ़ साल में कुल 13 लोगों ने वीडियो देखी थी लेकिन 2021 में वीडियो वायरल हो गई और मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गुजरात पुलिस ने कॉल किया, जिसके बाद मौलाना ने अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरी वीडियो भी बनाकर पोस्ट की, जिसमें माफी मांगी। रविवार को गुजरात पुलिस का इरशाद के पास कॉल आया और नाम-पता पूछा। सोमवार को दोबारा पुलिस ने फोन किया और पूरा पता मांगा। बुधवार सुबह गुजरात से पांच पुलिसकर्मियों की टीम घर पहुंची और गिरफ्तार कर ले गई। 

छह दिन पहले हुआ था बेटा, नाम रखने से पहले ही ले गई पुलिस
मौलाना इरशाद की पत्नी मौसीन ने बताया कि उनके दो बच्चे है। बड़ी बेटी चार वर्ष की है और छह दिन पहले बेटा पैदा हुआ है । अभी तक नाम भी नहीं रखा है प्यार से अभी तक बच्चे को सभी हसन कहकर पुकारते थे। पत्नी ने कहा कि पति माफी मांग चुके हैं। वह हर 26 जनवरी और 15 अगस्त पर तिरंगा झंडा फहराते है। उनका वीडियो बनाने का मकसद समुदाय विशेष को भड़काना नहीं था। 
विज्ञापन


गुजरात पुलिस बुधवार सुबह पांच बजे थाने आई थी, जिन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी और मौलाना इरशाद राशिद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। - महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें