फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: वन विभाग ने दुकान पर मारा छापा, कछुआ बेचते दो गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 02:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वन विभाग के गिरफ्त में आरोपी दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर वन विभाग की टीम ने मंगलवार को विजय चौक स्थित दो दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित श्रेणी का कछुआ बेच रहे दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक्वेरियम की दुकान में मछली की आड़ में कछुआ बेचते पकड़े गए। इनके पास से 32 कछुए बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विजय चौराहे पर धीरेंद्र तिवारी और मोहम्मद सलीम की एक्वेरियम की दुकान है। दोनों दुकान से मछली के साथ ही एक्वेरियम की अन्य सामग्री भी बेचते हैं। वन विभाग को सूचना मिली कि विजय चौराहे पर दो दुकानों से कछुए बेचे जा रहे हैं।

टीम मौके पर पहुंची और धीरेंद्र तिवारी व मोहम्मद सलीम की दुकान से 32 कछुए बरामद किए। कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा विजय शुक्ला, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


250 से 300 रुपये में बेचते थे एक कछुआ
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित 250 रुपये से लेकर 300 रुपये में एक कछुआ बेचते थे। कछुओं को चोरी छिपे कोलकाता से मंगाया जाता था। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित श्रेणी के कछुए बेचने पर तीन से 7 साल तक सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें