फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो अज्ञात पुलिस वालों पर अगवा कर दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज, पड़ताल जारी

Sat, 15 Feb 2020 08:12 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • युवती ने जिला अस्पताल पहुंचकर दो पुलिस वालों पर लगाया था सामूहिक दुष्कर्म
  • गोरखनाथ में केस दर्ज कर कैंट पुलिस को सौंपी गई विवेचना
  • विपक्षी दलों ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई, भाजपा एमएलसी ने भी की मुलाकात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोरखनाथ इलाके से अगवा कर रेलवे स्टेशन स्थित कमरे में ले आकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो अज्ञात पुलिस वालों पर गोरखनाथ थाने में अगवा कर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल कैंट इलाका होने की वजह से विवेचना के लिए केस को कैंट थाने को भेजा गया है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस की जांच में पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अफसर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में किसी पुलिस वाले के शामिल ना होने की बात कह रहे हैं। विपक्षी दल के नेताओं ने पीड़िता से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम एक युवती अचानक मां के साथ जिला अस्पताल पहुंची। युवती का आरोप है कि दो पुलिस वालों ने गोरखनाथ इलाके से बाइक पर अगवा कर रेलवे स्टेशन के पास ले आकर एक एक कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं रात में एक बजे छोड़ने से बुरी तरह से मारापीटा भी गया था। पुलिस पर आरोप लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर सीओ कोतवाली वीपी सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंच गया। बयान में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। देर रात एसएसपी के आदेश पर गोरखनाथ थाने में युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

उधर, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने खुद ही प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू की। युवती को लेकर पुलिस मौके पर गई तो वह एक होटल में ले गई। होटल के लिफ्ट में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला गया। उसमें युवती की मौजूदगी मिली। हालांकि उस समय युवती के साथ सिर्फ एक ही शख्स दिख रहा है जो पुलिस की वर्दी में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें