पार्टी में शामिल कई रईसजादों के पकड़े जाने की सूचना जैसे ही आम हुई, पुलिस के पास सिफारिशी फोन आने शुरू हो गए। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज किए जाने की भी पैरवी की गई, लेकिन पुलिस ने इसे दरकिनार कर दिया। बाद में पैडलेगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज कर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से छह लग्जरी कार और चार बाइक बरामद कर उसे थाने लाई, बाद में उसे सीज कर दिया गया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
तारामंडल जेमिनी गार्डेनिया निवासी अमलेश पांडेय, बिछिया काशीपुरम के अमित कुमार दूबे, शाहपुर प्रगति विहार के अभय प्रताप सिंह, गोरखनाथ राजेंद्रनगर के वरूण कुमार, तारामंडल बुद्धविहार के प्रभात शाही, बेलीपार के बबलू पांडेय, दाउदपुर के विशाल राय, बांसगांव भटौली बाजार के राघवेंद्र प्रताप सिंह, दाउदपुर के सुजीत, सहजनवां, भक्सा के राहुल कुमार, गुलरिहा के प्रवीण मणि त्रिपाठी और नौसड़ निवासी अजय तिवारी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गोरखपुर कैंट पुलिस ने शास्त्री चौक के पास स्थित एक होटल के सामने स्कार्पियो में बैठकर पार्टी कर रहे छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ कोरोना महामारी फैलाने समेत लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी मंगलवार की देर रात पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इस दौरान शास्त्री चौराहे के पास जायसवाल बिरयानी कॉर्नर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर कुछ लोग पार्टी करते हुए दिखे।
पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी छह लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान चिलुआताल, बसंतीपुर के सुशांत कुमार निषाद, सुजीत कुमार निषाद, नकहा नंबर 2 के अल्ताब, नकहा नंबर 1 के दुर्गेश निषाद, सोनू साहनी और कासिम अली के रूप में हुई।