उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अंबेडकर नगर निवासी महिला डॉक्टर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक माह पूर्व कोरोना की चपेट में आई थीं। सूचना के बाद पहुंचा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि महिला डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद स्वस्थ होने पर वह घर आ गई थीं। वह देवरिया जिले के पिपरा दौला कदम स्थित पीएचसी पर बतौर डॉक्टर तैनात थीं।
परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार तक उन्होंने ड्यूटी भी की थी। कोरोना को लेकर लोग उनसे दूरी रखते थे, जिससे वह मानसिक अवसाद से गुजर रही थी। ऐसे में गुरुवार की देर शाम जब डॉक्टर के परिवार के लोग घर से बाहर थे, उन्होंने फंदे से लटककर खुदखुशी कर ली।