फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हत्या: गन्ने के खेत में बुजुर्ग की पीट-पीटकर ले ली जान हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 30 Aug 2021 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

परशुरामपुर थाने के रोहदा गांव की घटना, शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात
विज्ञापन
मृतक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रोहदा गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की गन्ने के खेत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत शख्स के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में पुरानी रंजिश में डंडे व फावड़े से पीटकर हत्या का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बृजलाल वर्मा ने गांव की एक महिला को गन्ने के खेत में बुलाया था। गांव के ही व्यक्ति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार का एक शख्स पहुंचा।

दोनों ने मिलकर बृजलाल वर्मा को मारा-पीटा। हालत काफी नाजुक देख दोनों घायल को सीएचसी परशुरामपुर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  सीओ के मुताबिक गया प्रसाद, राजू और अतुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खेती-किसानी करने वाले बृजलाल वर्मा के चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा जैसम गांव में उनके साथ रहकर खेती-बारी में हाथ बंटाता है। घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं।

 

विज्ञापन

तहरीर में पुरानी रंजिश का आरोप

बृजलाल के बेटे जैसम ने तहरीर में लिखा है कि उसके पिता दोपहर 11.30 बजे किसी काम से खेत की तरफ गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के गया प्रसाद, राजू व अतुल ने गोलबंद होकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

गले के नीचे नहीं उतर रही पुलिस की बात
65 वर्षीय व्यक्ति पर करीब 30 वर्ष की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाए जाने की पुलिस की बात किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही है। गांव व क्षेत्र के लोगों का मानना है कि कमजोर काया और संपन्न परिवार वाले बृजलाल ऐसा नहीं कर सकते। वहीं, पुलिस का दावा है कि शुरूआती छानबीन में आपत्तिजनक हालत में पाए जाने के बाद यह घटना होने की बात सामने आई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें