फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती की हत्या, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

शव के पास बैठा मिला नशे में धुत आरोपी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर गांव की एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


युवती नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर सीवान में गई थी। नशे में धुत युवक हत्या के बाद युवती के शव को उठाकर कहीं ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी गांव और परिवार के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह और थाना प्रभारी नगर सतानंद पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह लगभग आठ बजे 18 वर्षीय युवती नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर सीवान में गई थी।
विज्ञापन


काफी देर तक वापस नहीं आने पर लगभग 10:30 बजे परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए गांव के बाहर पहुंचे। वहां गांव का एक युवक युवती के अर्धनग्न शव को उठाकर कहीं ले जाने का प्रयास करते दिखा।

युवती के चेहरे और गले पर खरोंच के निशान थे। सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में दुष्कर्म में नाकाम रहने पर हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें