फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डॉक्टर ने महिला से की गंदी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक पर एक महिला ने अश्लील हरकत करने व गंदी बात करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बांसगांव पुलिस ने तहरीर मिलने पर चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई। उसने तहरीर में लिखा है कि वह दिनांक 15 अक्तूबर को अपनी ननद व ससुर के साथ गले के टांसिल के इलाज हेतु कौड़ीराम स्थित एक निजी क्लिनिक पर गई थी।

नंबर आने पर ननद के साथ चैंबर में गई। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने ननद को बाहर भेज दिया और मुझसे अश्लील बातें करने लगे। अभी मैं कुछ समझ पाती कि वह अश्लील हरकत प्रारंभ कर दिया। मैं तत्काल बाहर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसगांव पुलिस चिकित्सक के खिलाफ धारा 354ए में मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें