फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मानसिक रूप से बीमार था मृतक

Tue, 08 Jun 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

सोमवार की रात को घर से निकला था युवक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र गौरा निपनियां के पूरब तरफ नहर पटरी के किनारे मंगलवार की सुबह टहल रहे कुछ लोगों ने आम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना उन लोगों ने अन्य लोगों को दी। वहीं शव मिलने की भनक लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवक की पहचान मधु (19) निवासी कोल्हुआ के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोल्हुआ निवासी राजू ने बताया कि बेटा मधु मानसिक रूप से पीड़ित था। सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से अचानक निकला। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। जिसकी देर रात तक काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच लोगों से जानकारी मिली कि गौरा निपनियां गांव के पूरब नहर के किनारे पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृत युवक मधु था। मधु की मौत के बाद माता फुला का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृत युवक बड़े भाई दीनदयाल से छोटा और छोटे भाई करन से बड़ा था।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नशे की लत से मजबूर था मधु
घटनास्थल पर मौजूद वीरेंद्र, राम लखन ने कहा कि मृतक मानसिक रोग से ग्रसित था। जिसकी इलाज के लिए परिजनों ने काफी रकम खर्च भी कर दी थी। लेकिन मधु नशे की लत से मजबूर था। जिसके चलते उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पा रही थी। अक्सर नशे की हालात में परिजनों से विवाद करता रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें