फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ का शव मिला, परिवार ने जताई इस बात की आशंका

Tue, 22 Jun 2021 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे अधेड़ बलिराम निषाद का शव भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा गांव के पास पड़ा मिला। उनकी बाइक भी सड़क पर पड़ी गिट्टी के सहारे खड़ी मिली। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के आधार पर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सीओ रुधौली धंनजय सिंह कुशवाहा ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया बलिराम सोमवार की रात असुरैना स्थित अपनी ससुराल में साले शिवनरायन निषाद की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।

वहां से देर रात घर के लिए। मंगलवार सुबह उनका शव खैरा गांव के पास पड़ा मिला। काफी प्रयास के बाद उनकी पहचान करौता उर्फ करनपुर निवासी बलिराम निषाद के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिवार ने बताया कि बलिराम पांच भाइयों पतिराम, श्रीराम, साधुशरण और विश्राम में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन


श्रीराम की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी सरोजा के साथ शादीशुदा बेटी रेनू ही है। उनकी किसी से कोई अदावत नहीं थी। वह घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे। उनके भाई पतिराम ने सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की है।

सीओ रुधौली ने बताया कि बलिराम के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टर्माटम कराने के लिए भेजा गया है। मौत कारण स्पष्ट होने पर तहरीर के आधार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें