फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: सो रही मासूम बालिका के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत

Tue, 22 Jun 2021 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच की नानपारा कोतवाली में एक दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रही मासूम बालिका का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद घटना को छुपाने के लिए गंभीर हालत में पीड़िता को शौचालय में छिपा दिया। जब परिजन बालिका को ढूंढते हुए प्राइमरी स्कूल में पहुंचे तो उसे देखकर भौंचक्के रह गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर एसपी व एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव में पांच थानों की फोर्स तैनात की गई है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2 वर्षीय मासूम बालिका अपने परिवार के साथ सो रही थी। सोते समय गांव के ही एक युवक ने बालिका को उठा लिया और उसे गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। मंगलवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा कि बिटिया घर में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


परिजन व ग्रामीण बिटिया को ढूंढते हुए प्राइमरी स्कूल पहुंचे तो देखा कि शौचालय में बेहोशी की हालत में बिटिया पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें