कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ट्वीटर पर किए गए एक पोस्ट में गोली मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया है कि आरती पांडेय के नाम से ट्वीटर आईडी है। इस ट्वीट के कमेंट में आईडी आरती पांडेय नाम की यूजर ने प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी दी है।