फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह: झूठ बोलकर परिजनों ने दो बच्चों को मंडप में बैठाया, मौसी की शादी बताकर लगवा दिए सात फेरे

Mon, 19 Jul 2021 08:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मौसी की शादी बताकर बालिका को बैठा दिया था मंडप में, बालक को बताया गया कि चाचा के लिए मंदिर में दुल्हनिया देखने आए हैं, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को बच्चों के बालिग होने से पहले शादी न करने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका और सिवान (बिहार) के एक बालक को रविवार को पुलिस ने विवाह मंडप से उठाया। सोमवार को काउंसिलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि उसे मौसी की शादी है, कहकर मंडप में बैठाया गया था। जबकि बालक को चाचा के लिए दुल्हनिया देखने जाने की बात कहकर शादी कराने की तैयारी की गई थी। दोनों बच्चों को यह पता ही नहीं था कि उन्हीं का विवाह कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बाल संरक्षण इकाई ने सोमवार को बालक-बालिका के परिजनों और बच्चों की काउंसिलिंग की। परिजनों को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया कि लड़की की 18 साल की उम्र और लड़के की 21 वर्ष की आयु से पहले शादी नहीं कराई जा सकती। इससे कम आयु में विवाह कराना गैरकानूनी है और दो साल तक की जेल और साथ में एक लाख रुहो सकती है। बाल कल्याण समिति के अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि दोनों परिवार मान गए हैं। दोनों के बालिग होने पर शादी करेंगे। इन दोनों पर बाल संरक्षण समिति की नजर रहेगी।

दोनों बच्चों से आज काउंसलर अर्चना और बाल संरक्षण अधिकारी ने बात की तो उन्होंने अपनी शादी करवाए जाने से अनभिज्ञता जाहिर की। बालिका को बताया गया था कि मौसी की दूसरी शादी होनी है। उसमें चलना है क्योंकि मौसा की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जबकि बालक को परिजनों ने चाचा की शादी के लिए दुल्हन देखने और पूजा पाठ कराने के लिए मंदिर आने की बात की थी।
विज्ञापन


रविवार को बाल विवाह की शिकायत पर एसपी डा.श्रीपति मिश्र  ने टीम भेजकर शादी रूकवा दी थी। दोनों को बिहार के सिवान जिले के मैरवां स्थित चंदनियां माता मंदिर से बालिका व बालक को बरामद कर लिया। बाल विवाह में शामिल एक दर्जन के करीब घराती व बरातियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने चली आई थी। बाद में शाम को सभी को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें