फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे से नकदी व मोबाइल फोन लूटा, पुलिस कर रही जांच

Mon, 21 Mar 2022 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा इलाके सरैया बाजार में मकान बनवा रहे रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे से बदमाश नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला भी किया। शनिवार को हुई घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर निवासी इंद्रमणि त्रिपाठी रेलवे में टेक्नीशियन के पद से रिटायर हुए हैं। दो माह से गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में प्लाट खरीदकर मकान बनवा रहे हैं। शनिवार रात लगभग 12 बजे रेलकर्मी के पुत्र सतीश त्रिपाठी निर्माणाधीन मकान में सोये थे।

उसी समय चार से पांच बदमाश पहुंचे और मार-पीटकर 15 हजार 600 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर चाकू से हाथ पर हमला कर दिए। सदमे से सतीश बेहोश हो गए थे, करीब एक घंटे बाद होश आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें