फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में तीन पर केस, घायल नागेंद्र का लखनऊ में चल रहा उपचार

Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भाई ने प्रेम प्रपंच में घटना को अंजाम देने की जताई घटना की आशंका, घायल डीलर का लखनऊ में उपचार चल रहा।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर इलाके के जंगल धूसड़ के पास प्रापर्टी डीलर नागेंद्र निषाद को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाई रामचंदर ने तहरीर में प्रधान पति राजकुमार, गोपीचंद्र और रामसेवक प्रजापति पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि प्रेम विवाह करने के विवाद में भाई को गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागेंद्र निषाद बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब अपने खेत में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

इस दौरान नागेंद्र ने बताया था कि बाइक सवारों में एक हेलमेट लगाए थे और दूसरा मास्क, इस वजह से चेहरा नहीं देख पाया। उसने भी प्रेम विवाह की वजह से गोली मारने की आशंका जताई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि नागेंद्र ने गोपीचंद्र की बहन से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


कोर्ट मैरिज होने के बाद घर वालों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद ही गोपीचंद्र ने बहन की शादी कहीं और तय कर दी थी। 12 दिसंबर को शादी तय है। आशंका है कि नागेंद्र इस शादी को तोड़वा सकता था इस वजह से उसे गोली मारी गई।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें