उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार-चौरीचौरा रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में मृत मिली युवती की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार युवती के कई लोगों से संबंध से खफा भाइयों ने उसके प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका के एक पैर का चप्पल व कपड़े बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
31 जनवरी की सुबह में गौरीबाजार-चौराचौरी रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में 19 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी पहचान हरेरामपुर गांव के मजनू की पुत्री रेशमा के रूप में हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को ही एसओजी टीम और गौरीबाजार पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मंगलवार को एसओजी व गौरीबाजार की टीम ने नामजद अभियुक्त शिवम चौहान को गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया।