फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई निकला बहन का हत्यारा: किशोरी के कमरे में युवक को देख फूटा था भाई का गुस्सा, प्रेम संबंध के शक में की थी हत्या

Sat, 10 Apr 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • घटना के बाद रोहिन नदी में फेंका शव, आठ दिन बाद उतराता मिला था
  • बहन का किसी युवक से प्रेम संबंध का था शक, बहन को युवक के साथ भी देखा था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की प्रेम संबंध का शक होने पर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को छिपाने के लिए उसने नदी में फेंक दिया। घटना के आठ दिन बाद शव नदी में मिलने पर मृतका के बड़े भाई ने गैर इरादतन हत्या और शव छिपाने की धारा में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के रोहिन नदी में उतराई मिली किशोरी की हत्या की गई थी। उसकी हत्या भाई ने ही। पुलिस ने आरोपी भाई रामसागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में भाई ने घटना को कारित करना कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर चक में गांव के उत्तर तरफ स्थित बामंत माता स्थान के पास रोहिन नदी से गांव के ही एक किशोरी का शव उतराता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


मृतका के बड़े भाई परमेश्वर निषाद की तहरीर पर पुलिस गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि किशोरी के भाई रामसागर की पिटाई से उसकी मौत हो गई थी।

राम सागर ने बताया कि 18 मार्च की रात में गांव का एक युवक बहन के कमरे में आ गया था। शक होने पर मां ने जब दरवाजा खुलवाया तो युवक घर में छिपा हुआ मिला। इसी गुस्से में बहन का बाल पकड़कर दीवार की तरफ धक्का दे दिया जिससे वह बेहोस होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव छिपाने के लिए मैंने नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने 26 मार्च की सुबह शव बरामद किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें