फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पहले पति से की बेवफाई, पता चला तो उसे नींद की गोली खिलाई, फिर प्रेमी संग मिल उतारा मौत के घाट

Sat, 10 Apr 2021 11:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

  • मृतक की पत्नी ने इस मौत को कुदरती मौत बताने की कोशिश की लेकिन अपने ही बनाए जाल में ही फंस गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमलोह के गांव बुग्गा कलां में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्जकर लिया है, जबकि महिला के प्रेमी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान सुखदीप सिंह (30) और आरोपी महिला की पहचान मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के संबंध उसके भाई के साले राजिंदर सिंह उर्फ राजी थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बुग्गा कलां में एक नौजवान की कुछ दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने इस मौत को कुदरती मौत बताने की कोशिश की लेकिन अपने ही बनाए जाल में ही फंस गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में महिला पर आरोप लगाया है कि मृतक की मौत कुदरती नहीं बल्कि उसे मारा गया है।

थाना अमलोह के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक सुखदीप सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी दादी अपने किसी रिश्तेदार के पास रहती है। मृतक का विवाह गांव रुड़की निवासी मनप्रीत कौर के साथ हुआ था। उनके एक 10 साल का लड़का है और करीब 13 एकड़ जमीन है। मृतक की पत्नी मनप्रीत के प्रेम संबंध अपने भाई के साले राजिंदर सिंह उर्फ राजी निवासी गांव चितोरा थाना समाना के साथ थे। 
विज्ञापन


इसकी भनक कुछ समय पहले उसके पति सुखदीप सिंह को लग गई थी। जिससे दोनों में कलह होने लगा। मनप्रीत कौर ने प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे पति सुखदीप को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ योजना बनाई और 25 मार्च की रात पति को खाने में नींद की गोली दी। देर रात जब वह बेहोश हो गया तो अपने प्रेमी की मदद से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

वारदात के बाद प्रेमी राजिंदर सिंह फरार हो गया, जबकि मनप्रीत कौर ने पति की मौत को कुदरती मौत की तरह पेश कर रिश्तेदारों को इकठ्ठा कर लिया। अमलोह पुलिस ने मृतक सुखदीप सिंह के चचेरे भाई गुरप्यार सिंह की शिकायत पर मनप्रीत कौर और उसके प्रेमी राजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी राजिंदर सिंह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें