फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कर्ज में डूबे मुनीम ने रची थी लापता होने की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया खुलाया

Fri, 26 Feb 2021 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर के कोतवाली इलाके में शराब की दुकान पर काम करने वाले मुनीम ने अपने लापता होने की कहानी दोस्तों के साथ मिलकर रची है। उसने कर्ज में डूबे होने के कारण ऐसा किया। सर्विलांस में मुनीम की लोकेशन महराजगंज में मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो मुनीम वहां ताला बंद कर नेपाल चला गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के आर्यनगर दक्षिणी निवासी सुमित जायसवाल दिलेजाकपुर में स्थित बीयर की दुकान पर मुनीम हैं। 17 फरवरी की सुबह 11 बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में सुमित लापता हो गए।

मोबाइल नंबर बंद होने पर परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आखिरी बार फोन पर सुमित की बात अपने दोस्तों व एक युवती से हुई थी। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वह कर्ज में डूबे होने की वजह से घर छोड़कर चले गए हैं और महराजगंज जिले में रहने वाले दोस्त के घर पर हैं।
विज्ञापन


ढूंढते हुए कोतवाली पुलिस महराजगंज पहुंचे इससे पहले वह कमरा छोड़कर चले गए। घरवालों के पास फोन कर सुमित ने बताया कि वह नेपाल में सुरक्षित हैं। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि मुनीम अपने घरवालों के संपर्क में हैं। अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें