फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सक्रिय हुआ बाइक लुटेरों का गिरोह, सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं की लूटी चेन

Sat, 31 Oct 2020 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तस्वीर जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल और गुलरिहा इलाके में सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं की गले की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। दोनों वारदात में महज एक घंटे का फर्क रहा। पहली घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी कि दूसरी वारदात हो गई है। जिले में लंबे अर्से बाद फिर बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की ताबड़तोड़ वारदात की है। कैंपियरगंज इलाके में लगातार दो दिन चेन लूटने की घटना हुई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरह से वारदात हो रही है, उससे एक ही गैंग का काम लग रहा है, जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात में शामिल बदमाशों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों से बदमाशों की पहचान करने वाले व्यक्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।

इन नंबरों पर दें सूचना
  • पुलिस अधीक्षक उत्तरी- 9454400452
  • क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/ क्राइम- 9454401413
  • प्रभारी निरीक्षक शाहपुर- 9454403523
  • एसओजी प्रभारी गोरखपुर- 9454333002
  • स्वाट प्रभारी गोरखपुर- 8299527574
विज्ञापन

घर के पास टहल रही महिला के गले से चेन छीनी
फर्टीलाइजर चौकी क्षेत्र के राप्ती नगर फेज चार में सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े मगर बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भाऊराव देवरस कॉलोनी निवासी सावल दास की पत्नी कमलावती (60) सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकली थीं। घर से कुछ ही दूरी पर गई थीं कि बाइक सवार उचक्के पीछे से आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर आए कमलावती के बेटे विनोद कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की तलाश शुरू की।
 
सुबह टहलने निकली महिला के गले से सोने की चेन लूटी
शहर के महुआ तिराहा के पास से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सोने की चेन बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया निवासी शंभू शरण श्रीवास्तव की पत्नी गिरिजा देवी बुधवार को गुलरिहा के शिवपुर शहबाजगंज निवासी अपनी बेटी मीना देवी के घर आई थीं। शुक्रवार सुबह 6 बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। महुआ तिराहा के पास पहुंची थीं कि बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में गुलरिहा थानाध्यक्ष रवि राय का कहना है कि घटना सही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, लुटेरे की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

फिर न लौट आए खौफ का वही दौर

करीब चार साल पहले शहर में एक दौर ऐसा आया था कि महिलाओं ने सोने की चेन पहनना बंद कर दिया था। आए दिन चेन स्नेचिंग की घटनाओं से परेशान होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया था। पिछले एक सप्ताह के भीतर शाहपुर थाने के पास, कैंपियरगंज में दो और फिर चिलुआताल, गुलरिहा में वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। अगर पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो एक बार फिर यह गैंग खासकर महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन जाएगा।

सतर्कता में ही बचाव
  1. घर से बाहर निकले तो दुपट्टा या साड़ी का पल्लू गले में इस तरह लपेट लें कि चेन न दिखाई पड़े
  2. सड़क पर चलते वक्त सावधान रहें, दुपहिया वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाकर रहे
  3. आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सोने की बीमित चेन पहने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें