फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने बिहार से आया यूपी: बाइक पर पिता का नाम, मोबाइल नंबर लिख किशोर ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Mon, 24 May 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

16 साल का नाबालिक लड़का, पिता के अनुसार, बेटा पढ़ने में था मेधावी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से आए एक किशोर ने देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक खड़ा की। उसने एक पर्ची पर पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखाकर चस्पा कर दिया। इसके बाद ट्रेन पर सवार हो गया और कुछ देर बाद लार रोड स्टेशन के पास उतरकर ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

 
भटनी वाराणसी रेलखंड पर मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर गांव के समीप ट्रेन के सामने कूदकर एक किशोर ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पॉकेट में मिले कागजात के जरिए उसकी पहचान राकेश कुमार मंडल (16) पुत्र उत्तम मंडल, अहियापुर थाना विजयीपुर, बिहार के रूप में हुई।

पिता उत्तम मंडल के अनुसार, वह बंगाल प्रांत के रहने वाले हैं। करीब 25 वर्षों से बिहार के अहियापुर में ही रहकर बंगाली दवाखाना चलाते हैं। उनका बेटा पढ़ने लिखने काफी तेज था। सोमवार की भोर में तीन बजे वह अपनी बाइक से भटनी की तरफ निकल पड़ा। भटनी पहुंचकर स्टेशन पर अपनी बाइक खड़ा की और मेरा नाम, मोबाइल, नंबर चस्पा कर किसी ट्रेन के सामने कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें