फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के खिलाफ केस के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 29 Feb 2020 08:55 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • एमपी, एमएलए कोर्ट में पहुंचा पहला प्रार्थना पत्र, कोर्ट ने कैंट थाने से मांगी रिपोर्ट
  • पांच मार्च को अगली तारीख, विधायक का मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
भाजपा विधायक विपिन सिंह। (File) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक विपिन सिंह की मुश्किलें बढ़नी तय दिख रही हैं। कैंट थाने में केस दर्ज न होने पर विधायक के मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड कस्टम सुपरिटेंडेंट एनडी सिंह सोलंकी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है। एनडी सोलंकी के मुताबिक एमपी, एमएलए कोर्ट में यह पहला प्रार्थना पत्र दिया गया है। कोर्ट की ओर से कैंट पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। सुनवाई के लिए पांच मार्च को अगली तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी को एनडी सिंह ने विधायक विपिन सिंह के खिलाफ अपने ड्राइवर धीरू सिंह से मारपीट के मामले में ऑनलाइन शिकायत की थी। दूसरे ही दिन उन्होंने खुद थाने जाकर भी तहरीर दी थी। कैंट पुलिस ने जांच का हवाला देकर मामले को टाल दिया और तब से ही मामला जांच में लटका हुआ है, जबकि पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

पुलिस को दो बार सीसी टीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की गई। एक बार फिर कार्रवाई का आश्वासन मिला लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। थक हारकर एनडी सिंह सोलंकी ने अधिवक्ता के माध्यम से बृहस्पतिवार को कोर्ट में केस दर्ज कराने की अर्जी दे दी।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। अगली तारीख पांच मार्च है। उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए जहां भी जाना पड़ेगा, वे जाएंगे। इस संबंध में अमर उजाला ने हर बार विधायक विपिन सिंह से उनका पक्ष जानना चाहा, मगर जवाब मिलना दूर संपर्क तक नहीं हो सका। जब भी विधायक का पक्ष सामने आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें