फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: गोरखपुर में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 07 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में गश्त कर रहे सिपाहियों ने पशु तस्करों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर उनकी बाइक छूट गई। दुस्साहस दिखाते हुए पशु तस्करों ने बाइक की टंकी व हेडलाइट तोड़ दी।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। इस दौरान पशु तस्करों ने सिपाहियों की बाइक की टंकी व हेडलाइट तोड़ दी। कंट्रोल रूम में सूचना देने पर देर रात तक शहर की नाकाबंदी कर पिकअप सवार तस्करों की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखपुर शहर के कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में रविवार की रात सिपाही गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर के पास खड़ी पिकअप में 10 युवकों को बैठा देख संदेह हुआ। उन्होंने टोका तो पिकअप सवार युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया।

पत्थरों से बचने के लिए सिपाही बाइक से उतर गए और पीछे भागने लगे। इस दौरान पशु तस्करों ने उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर छूटी सिपाहियों की बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


सिपाहियों ने इस घटना की जानकारी वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम में दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैंट के साथ ही आसपास के थानेदार मौके पर पहुंचे। पूरे शहर की नाकाबंदी कर पिकअप सवार पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें