फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना कर्मचारी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घर के स्टोर रूम में लटका मिला शव

Wed, 08 Jan 2020 10:38 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोराबार (गोरखपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
कैंट इलाके के एयरफोर्स चौकी अंतर्गत वायुसेना के ओल्ड प्रोजेक्ट कॉलोनी निवासी सार्जेंट विनीत कुमार (32) ने मंगलवार की सुबह 11 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के स्टोर रूम में पंखे के सहारे दुपट्टे से उनका शव लटका था।
विज्ञापन


पत्नी कविता की सूचना पर एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस को उनकी पत्नी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रही हैं।

हरियाणा के रोहतक के सापला थाने के भसरवा गांव निवासी विनीत कुमार वायुसेना में सार्जेंट के पद पर गोरखपुर में तैनात थे। वह अपनी पत्नी कविता और एक बच्ची के साथ एयरफोर्स के ओल्ड प्रोजेक्ट कॉलोनी के मकान नंबर 252/3 में रहते थे। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि वायुसेना कर्मचारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। उनका इलाज चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें