फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर एक्ट में 10 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 10 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुल्फिकार आलम उर्फ जुल्फकार लक्ष्मीपुर, थाना कुबेरस्थान, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना तिवारीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए गो-तस्करी जैसे संगठित अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के तिवारीपुर और चिलुआताल थानों में हत्या की कोशिश, गोवध निवारण अधिनियम, चोरी और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें