फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा: गाय ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Tue, 22 Jun 2021 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 आमतौर पर गाय और भैंस एक ही बच्चे को जन्म देती हैं लेकिन मंगलवार सुबह एक गाय ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन
गाय ने तीन बच्चों को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसे कुदरत का करिश्मा न कहा जाए तो क्या कहा जाए? यहां एक गाय ने मंगलवार को तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर गांव में फैली देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


मामला गोरखपुर जनपद के गोला तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा नीबी दुबे का है। आमतौर पर गाय और भैंस एक ही बच्चे को जन्म देती हैं लेकिन मंगलवार सुबह एक गाय ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बछड़ा व दो बछिया हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन


गाय और उसके नवजातों को देखकर लोगों ने कहा कि यह किसी वरदान चमत्कार से कम नहीं है। गाय और उसके तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें