कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल आम आदमी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इसकी वजह से वैक्सीनेशन में लगातार दिक्कते आ रही हैं। किसी को बिना वैक्सीनेशन के ही मैसेज आ रहा है, तो कोई दूसरा स्लाट बुक करने के लिए लगातार परेशान है। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनको पहला डोज लगने के बाद उनका पोर्टल पर अपलोड किया ही नहीं गया है। इसकी वजह से ऐसे लोग दूसरा डोज भी नहीं लगवा पा रहे हैं। जबकि ऐसे मामलों की शिकायत लोग डीएम से लेकर सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से लोग कर चुके हैं। इसके बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। ऐसे में अब आम आदमी वैक्सीनेशन के लिए परेशान हैं।
केस-एक
वैक्सीन लगवा लिए नहीं चढ़ा पोर्टल पर कोई डोज
रामजानकी नगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र सात अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ कोविशील्ड पहला डोज लगवा चुके हैं। लेकिन अब तक उनके पास न तो कोई मैसेज आया है और न ही पोर्टल पर पहले डोज अपलोड किया गया है। इसकी वजह से दूसरे डोज की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
केस-दो
दूसरे डोज लगवाने के लिए हैं परेशान
आर्यनगर के रहने वाले सोमंद्र चतुर्वेदी अपने बेटे शिवांक और बेटी शिवांशी को एक मई को महिला अस्पताल में कोवैक्सीन का पहला डोज लगवा चुका है। लेकिन अब तब न तो उन्हें कोई मैसेज मिला है न ही पोर्टल पर वैक्सीनेशन की जानकारी अपलोड की गई है। जबकि दूसरे डोज उन्हें एक अप्रैल को लगवाना है। लेकिन दूसरे डोज की बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब वह परेशान है।