फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: लक्षण नहीं तो 7वें दिन होम आइसोलेशन से निकल सकेंगे बाहर, इस रिपोर्ट पर मिलेगी राहत

Tue, 11 Jan 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

होम आइसोलेशन वाले अलाक्षणिक मरीज सातवें दिन निकल सकेंगे घर के बाहर, पहले आइसोलेशन में 14 दिनों तक रहना पड़ता था।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन और डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव किया गया है। कोरोना संक्रमित अलक्षणिक मरीज अब सातवें दिन घर से बाहर निकल सकेंगे। इसके लिए संक्रमितों को सातवें दिन जांच करानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव मिली तो मरीजों को यह राहत मिलेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीज को सातवें दिन डिस्चार्ज किया जाएगा। लेकिन, 14 दिन बाद उनकी रिपोर्ट अगर फिर से पॉजिटिव आ जाती है तो उसे नए मरीज के रूप में दर्ज किया जाएगा। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि नए निर्देश के अनुसार, अलक्षणिक पॉजिटिव मरीज का ऑक्सीजन लेवल 94 फीसदी और हल्का बुखार है तो वे होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। इसी तरह सांस लेने में कठिनाई होने की स्थिति में भी ऑक्सीजन लेवल 94 फीसदी है तो ऐसे मरीज भी होम आइसोलेशन में रह सकेंगे। इस दौरान अगर मरीज की स्थिति बिगड़ती है तो वह तत्काल एंबुलेंस के जरिए कोविड अस्पताल में इलाज के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पॉजिटिव मरीज को लगातार तीन दिन तक बुखार न आने की स्थिति में सातवें दिन होम आइसोलेशन से मुक्त किया जाएगा। जबकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले कैंसर, एचआईवी मरीज और जिन अन्य मरीजों को एल-टू और एल-थ्री कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कोविड अस्पताल तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड के कोविड अस्पताल में पांच मरीज भर्ती भी हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इन मरीजों को नहीं दी जाएगी होम आइसोलेशन की अनुमति

सीएमओ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों में हाइपरटेंशन, शुगर, हृदय रोगी, फेफड़े, लिवर, किडनी के मरीज, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले, अंग प्रत्यारोपण, कैंसर रोगी आदि को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं है। लेकिन, अगर डॉक्टर उनकी स्थिति को देखकर होम आइसोलेशन की सलाह देगा तो अनुमति दी जाएगी।

कोविड मरीजों की निगरानी की जा रही

सीएमओ ने बताया कि कोविड मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिले के 95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राहत की बात यह है कि ये मरीज अलक्षणिक है। इसकी वजह से अभी इन्हें भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने अपील की कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें