फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज जनता के लिए समर्पित होगा कोविड अस्पताल, दक्षिणांचल के लिए है ये बड़ी सौगात

Wed, 26 May 2021 08:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल से आईसीयू बेड, पीपीई किट और दवाएं होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज पहुंचीं। डब्ल्यूएचओ से आए डॉ. संदीप ने चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण, 60 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की तीसरी लहर से पूर्व गोरखपुक जिले के खडे़सरी स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बन रहे कोविड अस्पताल को बुधवार यानी आज प्रथम चरण में 100 बेड जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार केशव प्रसाद, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज में अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार की देर रात जिला अस्पताल से आईसीयू बेड, पीपीई किट, दवाएं, एंटीजन जांच किट आदि पहुंच चुके हैं। मंगलवार की दोपहर डब्ल्यूएचओ से आए डॉ. संदीप पाटिल ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। 

उन्होंने कोविड के मद्देनजर सभी चिकित्सकों व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ को कोविड एंटीजन जांच, मरीजों के इलाज, दवाओं के साथ ही खुद की सुरक्षा के मद्देनजर एक-एक बारीकियों को इंगित किया। 
विज्ञापन


बड़हलगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके राय ने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए प्रथम चरण में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज व डेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिलाकर डॉक्टरों सहित 60 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय व स्वीपर आदि भी शामिल हैं। अधिकारियों ने एक-एक कमरों व बेड का जायजा लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

दक्षिणांचल के लिए बड़ी सौगात है कोविड अस्पताल

सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना के मद्देनजर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से कोई भी अधिकारी कुछ कह नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो सीएम के आगमन की संभावना के मद्देनजर हेलीपैड व सेफ हाउस के तौर पर बड़हलगंज व डेरवा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की ड्यूटी सीएमओ ऑफिस से लगा दी गई है। इस दौरान प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय त्रिपाठी, महेश उमर, वेदप्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही आदि मौजूद रहें।
 
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बना कोविड अस्पताल जनपद के दक्षिणांचल सहित देवरिया, मऊ व आजमगढ़ जनपद के लोगों बड़ी सौगात है। कोरोना के दूसरी लहर में जब मौतों की संख्या बढ़ने लगी तो कोविड अस्पताल की मांग तेज हो गई। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पताल बनाने की घोषणा की। अब कोरोना मरीजों को अब गोरखपुर, आजमगढ़ या मऊ नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्हें मुफ्त इलाज भी मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें