फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहू की हत्या करने का आरोपी चचेरा ससुर गिरफ्तार, एक महिला पहले ही भेजी जा चुकी है जेल

Mon, 31 Jul 2023 12:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रीमा का संतराज से विवाद हो गया। उसके बाद संतराज चौरसिया ने फावड़ा उठाकर खाना बना रही बहू रीमा के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : twitter @gorakhpurpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव में फावड़े से मारकर महिला की हत्या के आरोपी चचेरे ससुर संतराज चौरसिया को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक महिला कलावती को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। हत्या के बाद मृतक रीमा के बेटे मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे ससुर संतराज, कथित सास कलावती, व देवरानी नीलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस नामजद आरोपी देवरानी नीलम की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ससुर नहीं चाहता था, बहू स्कूल में दाई का काम करने जाए, इस वजह से उसने वारदात की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एएसपी मानुष पारिक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तुलसीदेई गांव निवासी संतराज चौरसिया के कोई संतान नहीं था। वह अपने छोटे भाई के बेटे हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी रीमा के साथ रहता था। हरिशचंद की मौत करीब 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की झुलसकर मौत, जिंदा जलाकर मारने का लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


रीमा अपने ससुर संतराज, कथित सास कमलावती व देवरानी नीलम के साथ रहती थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रीमा का संतराज से विवाद हो गया। उसके बाद संतराज चौरसिया ने फावड़ा उठाकर खाना बना रही बहू रीमा के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संतराज चौरसिया फरार हो गया। रीमा के बेटे मुन्ना ने हत्या का केस दर्ज कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें