फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुलेट वाला ठग गिरफ्तारः अंकल-आंटी बोलकर उलझाता..जेवर ठगकर भाग जाता था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीती 25 जुलाई को शिवपुर सहबाजगंज निवासी कलावती देवी के साथ बुलेट वाले ठग ने जालसाजी की थी। सुबह की सैर पर निकलीं कलावती को रास्ते में आंटी कहते हुए जालसाज ने रोका और बोला कि आप के बेटे का क्या हाल है? वह पूछ पड़ीं-सागर का ? तब उसने कहा कि सागर ने 40 हजार रुपये दिए हैं, आप के कंगन को मोटा कराना है। बातों में उलझाकर वह कंगन लेकर फरार हो गया था। सुबह टहलने वाले बुजुर्गों को इसी तरह अंकल-आंटी कहकर रोकने और फिर बातों में उलझाकर गहने ठगने वाले ठग को शनिवार की रात में पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन




पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की और बुलेट वाला ठग पकड़ा गया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसने बस्ती, देवरिया और कुशीनगर में भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी बात यह कि वह एक या दो वारदातों को अंजाम देने के बाद गुजरात जाकर फल लदा पिकअप चलाने लगता था। वहां से लौटता तो घर पर रहने के दौरान बुलेट व जावा बाइक से जगह-जगह जालसाजी करता था। बुलेट से चलने की वजह से वह बुलेट वाले ठग के रुप में कुख्यात हो गया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान खजनी के जैतपुर, सहजुपार निवासी सुरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उसके बारे में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर दस घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह पिछले नौ महीने से इसी तरह से वारदात कर रहा है। इसके पहले हरपुर बुदहट, तारामंडल-बाइपास रोड, नंदानगर, गोरखनाथ मंदिर रोड, खजनी के पास कटघर, सूरजकुंड, सहजनवां रोड, गगहा चौराहा पर वारदात कर चुका है। इसके अलावा बस्ती, देवरिया, कुशीनगर व संतकबीरनगर में भी उसने वारदात करने की बात कबूली है।



एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, पादरी बाजार चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित पूरी टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

........



दोस्त से सीखा था बातों में बहकाने का तरीका



एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त झंगहा के जोगी यादव से बातों में उलझाकर बहकाने का तरीका सीखा था। इसके बाद वह गुजरात चला गया। वहां पर फल का पिकअप चलाने लगा। पिकअप सुरेंद्र की खुद की है। 2018 से वह जालसाजी करने लगा। बस्ती में एक बार वह गोतस्करी के आरोप में भी पकड़ा गया और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। उस पर कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गोरखपुर में पांच, कुशीनगर में चार, सतंकबीरनगर में पांच, बस्ती में पांच, देवरिया में तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे को छोड़कर सब जालसाजी, लूट के ही मामले हैं।



.......

ढाई लाख की बाइक खरीदी और खुद जाल में फंस गया



बुलेट से वारदात करने वाले सुरेंद्र ने कुछ दिन पहले ढाई लाख रुपये कीमत की जावा बाइक खरीदी थी। बीच में उसने एक-दो वारदातों में इसका इस्तेमाल किया। फिर इस बाइक और फुटेज की मदद से ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। दरअसल, बुलेट बाइक तो बहुत लोगों के पास है, लेकिन जावा बाइक की संख्या कम है। पुलिस इसी जावा बाइक का सूत्र पकड़ते हुए उसतक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, बचने के लिए वह नियमित रूप से अपराध नहीं करता था। एक-दो वारदातों के बाद वह गुजरात चला जाता था और पुलिस भी पीछा छोड़ देती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें