फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दूसरी शादी की बात सुनकर पांच साल बाद लौटी महिला, बोली- 'ये मेरे हैं'

Wed, 08 Jul 2020 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • पांच साल बाद फिर साथ रहने को तैयार हुए दंपती
  • पति की दूसरी शादी की तैयारी सुनकर मायके से लौटी पत्नी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी करने जा रहे युवक को पुलिस ने रोक दिया। क्योंकि उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने पांच साल पुराने झगड़े में पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया। पुलिसकर्मियों और परिवार वालों के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पांच साल पुराने गिले-शिकवे दूर किए और महिला पति के साथ ससुराल चली गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दुल्हा शुमाली के टोला ककरहवा निवासी एक शख्स की शादी सात साल पहले महराजगंज के धरैची गांम की युवती से हुई थी। युवती को बेटी हुई। दो साल बाद दोनों के बीच में खटास आ गई। पांच साल पहले पति और ससुराल को छोड़कर बेटी को साथ लेकर महिला मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कराया समझौता

दोनों पक्ष के बीच कई बार सुलह का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच किसी ने महिला को जानकारी दी कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। वह तत्काल पिता को लेकर ककरहवा थाने पहुंची और बोली कि मेरे रहते वे दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं, मैं उनकी पत्नी हूं और वो मेरे पति हैं।

चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने दोनों पक्ष की बात सुनकर सुलह कर सुखी जीवन बिताने को प्रेरित किया। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपने गिले शिकवे सुनाए। चौकी प्रभारी ने उन्हें समझाया। अंत में दोनों पक्षों के बीच सभी मसलों पर सहमति बन गई और दंपती एक साथ रहने को राजी हो गया। समझौता कराने में राजू जायसवाल, बिंदु, धरैची ग्राम प्रधान गयासुद्दीन ने प्रमुख भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें