फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है सरकार की ये मुहिम, सऊदी अरब में रहकर ले रहा मनरेगा का भुगतान

Sun, 21 Jun 2020 05:57 PM IST
vivek shukla हाशिम रिजवी, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।

सार

  • डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के टडवा गांव में ग्राम प्रधान मनरेगा कार्यों में कर रहे हैं गोलमाल
  • गांव के एक व्यक्ति ने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जनसुनवाई अधिकारी पंचायतीराज विभाग से की शिकायत
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए लोगों के रोजी रोटी के संकट को दूर करने के लिए मनरेगा के तहत काम देने की सरकार की मुहिम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गांव में ऐसे व्यक्ति के खाते में मनरेगा मजदूरी का भुगतान कर दिया गया जो पिछले दस माह से सऊदी अरब में रह रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने यह हेराफेरी पकड़ी तो जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दोषियों के खिलाफ जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


जनसुनवाई अधिकारी पंचायती राज विभाग को भेजे गए शिकायती पत्र में मोहम्मद लईफ के अनुसार ग्राम प्रधान टंडवा द्वारा जारी किए गए मनरेगा जॉब कार्ड संख्या यूपी 51 010 084 001 204 गांव के एक व्यक्ति के नाम से जारी है।

विज्ञापन

आरोप है कि वह व्यक्ति पिछले 10 माह से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी आंगनबाड़ी विभाग में कार्यरत है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से वह व्यक्ति फर्जी तरीके से मनरेगा योजना का लाभ ले रहा है।

मो. लाइफ ने दावा किया कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से 40 प्रतिशत लोग घर बैठकर ही बिना काम किए मनरेगा  योजना का लाभ ले रहे हैं। जबकि गांव के कई अन्त्योदय कार्ड धारकों को गरीब और पात्र होने के बावजूद मनरेगा में कार्य नहीं दिया जा रहा है।

मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, शिकायत पत्र मिलने के बाद जांच कराकर भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में ग्राम प्रधान टंडवा अब्दुल गफ्फार से उनके मोबाइल नंबर 9415673802 पर संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष मिलने पर अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें