फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: इन्हें भी आदत में कर लें शुमार, कोरोना से बचाव होगा

Thu, 27 Aug 2020 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
बाहर से आने पर या कोई सामान लेने के बाद हम हाथों को तो सैनिटाइज कर लेते हैं लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमेशा छूते तो हैं पर विसंक्रमित नहीं करते। ऐसे सामानों, मसलन पर्स, चश्मा, फेसशील्ड, मोबाइल फोन, हेलमेट और बाइक की हैंडिल आदि को भी सैनिटाइज करना आवश्यक है।
विज्ञापन

 
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय का सुझाव है कि सार्वजनिक स्थानों के दरवाजों की कुंडी, मेज, कुर्सी, फर्श, हैंडिल, सीढ़ी की रेलिंग जैसी जगहों को की नियमित सफाई जरूरी है। इस बारे में अस्पतालों में अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है। इनका विसंक्रमण सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्यूशन का पानी के साथ घोल बना कर किया जा सकता है।



जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान कहते हैं कि फेसशील्ड को भी इस्तेमाल के बाद सैनिटाइज करना जरूरी है। मोबाइल फोन, चश्मे, हेलमेट या पर्स को रूई पर सैनिटाइजर डालकर साफ कर सकते हैं। मोबाइल फोन को कुछ देर के लिए तेज धूप में रख सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

व्यवहार में बदलाव जरूरी

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हम सभी को अपने व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। इंफेक्शन कंट्रोल के नियमों को आदत में शुमार करना होगा। घर हो या सार्वजनिक स्थान, उन सतहों का नियमित सैनिटाइजेशन जरूरी है जिन्हें जाने-अनजाने कई बार स्पर्श किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें