फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: स्क्रीनिंग नहीं होने पर छह चीनी यात्रियों को सीमा पर रोका, जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री

Thu, 05 Mar 2020 08:40 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते भारत की यात्रा करके नेपाल जा रहे छह चीनी पर्यटको का स्क्रीनिंग नहीं होने पर आब्रजन विभाग ने रोक दिया है। गुरुवार की शाम सात बजे छह चीनी पर्यटकों का एक दल भारत की यात्रा कर नेपाल जा रहा था। जिसे आब्रजन विभाग ने स्क्रीनिंग के लिए निकट स्थित कोरोना स्वास्थ कैंप पर भेज दिया जहां कोई डॉक्टर या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को रोकते हुए आब्रजन विभाग ने चीनी पर्यटको को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद चीनी यात्री हंगामा करने लगे। किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया गया। आब्रजन अधिकारी पी.के. जायसवाल ने बताया कि अभी डॉक्टरों की प्रतिक्षा की जा रही है। रात दस बजे तक अगर नहीं आते हैं, तो सभी को नेपाल जाने दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल उन्हें आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

पूछताछ के पता चला है कि यह चीनी पर्यटको का दल पिछले दो माह से भारत के विभिन्न धर्मस्थलों की यात्रा कर लखनऊ से सड़क मार्ग से गोरखपुर और फिर नेपाल जाने के लिए डिपार्चर के लिए आब्रजन कार्यालय पहुंचा है। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इन सभी की स्क्रीनिंग होनी है। जापान, इटली, साउथ कोरिया, ईरान और चीन के नागरिकों को नेपाल जाने दिया जा रहा है। लेकिन भारत आगमन पर रोक लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें