महराजगंज जिले में कोरोना केस बढ़ने लगा है। वहीं कोरोना स्वस्थ होने की रफ्तार भी ठीक है। जांच के लिए हर रोज नमूना मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जा रहा है। शनिवार को नेपाली नागरिक समेत 3 कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
यह सभी बीते 3 जून को ही दिल्ली से आए थे। तापमान गर्म होने पर जांच के लिए नमूना भेज दिया गया था। संक्रमित केस सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग भी तेजी से कराई जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बीते 3 जून को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 6 जून की शाम को मिली है। जिसके अनुसार 3 नमूना पॉजिटिव मिला है। एक मरीज परसौनी, दूसरा पंडितपुर तथा तीसरा नेपाल का निवासी है। इन सभी लोगों को कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 80 हो गए हैं।