फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरागंज में नेपाली नागरिक समेत 3 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 80

Sat, 06 Jun 2020 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना केस बढ़ने लगा है। वहीं कोरोना स्वस्थ होने की रफ्तार भी ठीक है। जांच के लिए हर रोज नमूना मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जा रहा है। शनिवार को नेपाली नागरिक समेत 3 कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


यह सभी बीते 3 जून को ही दिल्ली से आए थे। तापमान गर्म होने पर जांच के लिए नमूना भेज दिया गया था। संक्रमित केस सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग भी तेजी से कराई जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बीते 3 जून को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 6 जून की शाम को मिली है। जिसके अनुसार 3 नमूना पॉजिटिव मिला है। एक मरीज परसौनी, दूसरा पंडितपुर तथा तीसरा नेपाल का निवासी है। इन सभी लोगों को कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 80 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जिले का आंकड़ा

अब तक कुल पॉजिटिव- 80
ठीक हुए- 30
मृतक- 01
एक्टिव केस- 48

संक्रमिक व्यक्ति के संपर्क में आए 13 लोग क्वारंटीन
नौतनवां क्षेत्र के जमुहरा कला में एक व्यक्ति का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। शनिवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 13 लोगों को एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सभी क्वारंटीन में रहेंगे। चिकित्सकों की टीम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में जुटी है। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया कि स्वास्थ्य टीम 13 लोगों को जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें