फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह वायरस मरीजों के पाचन तंत्र को बना रहा कमजोर, ऐसे भूख को कर रहा खत्म

Mon, 08 Jun 2020 12:00 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।

सार

  • लीवर पर अटैक कर मरीजों की भूख को कर रहा खत्म
  • पेट में दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस मरीजों की सांसों पर ही नहीं, बल्कि यह उनकी भूख पर भी असर डाल रहा है। इससे इम्युनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) घट जाने के साथ-साथ लीवर, आंत सहित पाचन तंत्र की प्रक्रिया भी कमजोर हो रही है। इसका नतीजा यह है कि मरीजों को पेट दर्द, दस्त, भोजन में स्वाद का पता न चलने जैसी समस्याएं आ रही हैं।

विज्ञापन


 डॉक्टरों का कहना है कि वायरस की वजह से गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक बिगड़ रहा है और लोगों के पाचन तंत्र पर इसका असर पड़ रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस का असर पाचन पंत्र पर पड़ रहा है। ऐसे मरीजों की संख्या 10-15 प्रतिशत है। यह मरीज ऐसे हैं, जिनके लीवर को वायरस कमजोर कर रहा है।

इसकी वजह से मरीजों को भूख न लगना, खाने का स्वाद का पता न चलना, बुखार के साथ दस्त होने जैसे लक्षण शामिल हैं। यही वजह है कि मरीजों को गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक बिगड़ने की समस्या हो रही है। इससे न केवल मरीजों की भूख कम हुई है, बल्कि कमजोरी की भी शिकायत मिल रही है। बताया कि यह शोध न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन पत्रिका में भी प्रकाशित हो चुका है। पत्रिका इंग्लैंड से प्रकाशित होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर पर भी खतरा कम नहीं

डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस सबसे पहले सांस की नली पर असर करता है। इसके बाद फेफड़ों पर कोविड-19 वायरस फैलाता है। इसकी वजह से सांस का सिस्टम ब्लॉक होने लगता है। इसके बाद वायरस गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल पर अटैक करता है। इसकी वजह से कई तरह के एंजाइम निकलने लगते हैं, जो लीवर पर अटैक करते हैं। इसकी वजह से मरीजों को भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में लीवर इंजरी के साथ-साथ उसके फेल हो जाने का भी खतरा बढ़ जाता है।

लक्षण हों तो डॉक्टर को तत्काल दिखाएं
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अगर किसी को इस वक्त बुखार के साथ दस्त हो रहा हो, खाने में स्वाद का पता न चल रहा हो, कब्जियत हो या फिर पेट में लगातार दर्द हो तो ऐसे लोग तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि अब तक मिले कोरोना के केस में इस तरह के लक्षण कई मरीजों में मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें