डॉ. राकेश सक्सेना ने बताया कि सुबह उठने पर अक्सर उल्टी होना, सिर में हमेशा दर्द रहना, मिर्गी की तरह दौरे पड़ना, बोलने की क्षमता प्रभावित होना, आंख की रोशनी कम होना, अचानक वजन बढ़ना ट्यूमर के लक्षण हैं।
न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर गंभीर बीमारी है। पूर्वांचल में यह बीमारी तेजी से बढ़ी है। इससे बचाव के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें लोग खाएं। मिलावटी खाद्य पदार्थों से दूरी बनाते हुए जंक फूड से दूर रहें, साथ ही अधिक से अधिक पानी पिएं।