फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: गोरखपुर मंडल के कमिश्नर रवि कुमार एनजी कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लिया जाएगा नमूना

Wed, 29 Dec 2021 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक दंपती हैं। दंपती के जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना बृहस्पतिवार को लेकर केजीएमयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले अब गोरखपुर जिले में भी बढ़ते जा रहे हैं। गोरखपुर मंडल के कमिश्नर रवि कुमार एनजी भी बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। बेतियाहाता के रहने वाले दंपती भी संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले खोराबार का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला था। बताया जा रहा है कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दंपती का नमूना लिया जाएगा। इसे जांच के लिए बृहस्पतिवार को केजीएमयू में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में ओमिक्रॉन का मरीज मिल चुका है। इन सबके बीच जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। अब तक जिले में कोरोना का एक एक्टिव केस था। लेकिन, बुधवार को यह संख्या चार हो गई है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर रवि कुमार एनजी को सर्दी-जुकाम की समस्या थी। कमिश्नर ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह लखनऊ में ही होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा शहर के एक निजी पैथालॉजी में बेतियाहाता के रहने वाले दंपती ने मंगलवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बुधवार को जांच में दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग अब दंपती के संपर्कों को तलाशने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि दंपती का मोबाइल फोन बंद है। दंपती से स्वास्थ्य विभाग का संपर्क नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजेगी। जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए कमिश्नर का भी नमूना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें